डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जन्मोत्सव के पवन अवसर पर जिला –
खैरागढ़,छुईखदान,गंडई के भीम रेजिमेंट के जिला अध्यक्ष उमेश कोठले के नेतृत्व में 20 अप्रैल को भव्य बाइक रैली निकाली गई। जिसमे 136 बाइक एवं 246 युवाओं सम्मिलित हुवे। रैली द्वारा प्रथम खैरागढ़ के बस स्टैंड में स्थित आबेडकर चौक में भीम रेजिमेंट द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली अमलीपारा पहुंची जहा खैरागढ़ विधायक यशोदा निलंबर वर्मा द्वारा रैली का स्वागत करते हुवे रैली को हरी झंडी दिखाई गई, जिसके बाद रैली खैरागढ़ नगर भ्रमण करते हुवे, जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहा, वर्षो से स्वीकृत डोंगरगढ़ व्हाया (खैरागढ़, पंडरिया, मुंगेली, कवर्धा) कटघोरा रेल्वे लाईन के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु खैरागढ़,छुईखदान,गंडई जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया, साथ ही जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ ना होने पर भीम रेजिमेंट के बैनर तले उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद रैली के मध्यम से अब आही रेल का प्रचार प्रसार करते हुवे बाइक रैली सिविल लाईन से होते हुवे खैरागढ़ एवं छुईखदान के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोड़ेनवागांव, बैहाटोला, गाहिराटोला, देवरी, से मारूटोला, कटंगी, विक्रमपुर, मुहडबरी, कटंगीकला, ढिमरिनकुआ, भुलाटोला होते हुवे छुईखदान नगर पहुंची जहा खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंगल में रैली का स्वागत किया जिसके बाद रैली छुईखदान नगर भ्रमण कर समापन की गई।