सपा प्रत्यासी की पहले राउंड से बढ़त, चौथे राउंड में जीत, रिकाउंडिंग पर सपाइयों ने किया हंगामा।

रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा बाँदा

स्लग- सपा प्रत्यासी की पहले राउंड से बढ़त, चौथे राउंड में जीत, रिकाउंडिंग पर सपाइयों ने किया हंगामा।

एंकर- उत्तर प्रदेश जनपद बाँदा के बबेरु नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की मत गणना पर पहले राउंड से सपा प्रत्यासी सूर्यपाल यादव ने बढ़त बना ली, दूसरे राउंड में भी बढ़त बनी रही। वही तीसरे राउंड का परिणाम घोषित किये जाने पर सपा की कुल बढ़त 570 वोटो की हो गयी, चौथे राउंड पर सपा की बढ़त समाप्त होकर मात्र 57 वोटों से सपा प्रत्यासी की जीत हो गयी। लेकिन भाजपा प्रत्यासी ने रिकाउंटिंग की मांग किया। प्रशासन ने सपा के एजेंटों को बाहर कर दिया। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव आकर कालेज गेट के सामने धरना में बैठ गया, सपाई नारेबाजी कर हंगामा करते रहे, पुलिस बल ने खदेड़ दिया। वही भाजपाई भी जवाबी में नारेबाजी करने लगे। चुनाव का परिणाम समाचार लिखे जाने तक घोषित नही किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!