तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर
आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सैंपऊ द्वारा मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सशक्त मंडल सक्रिय बूथ की संरचना पन्ना प्रमुख एवं मंडल कार्यसमिति रूपरेखा को तैयार किया गया मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल ने बताया कि मंडल कार्यसमिति बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तन मन धन से अपनी पार्टी एवं अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनीं विधानसभा से भाजपा का विधायक बनाएंगे और कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे इस मौके पर वरिष्ठ नेता रमेश कुशवाह मंडल महामंत्री बलबीर परमार मंडल महामंत्री लक्ष्मण कोली केजी तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो ब्रजेश बघेला डॉक्टर बैजनाथ गौर राम सिंह कुशवाह हाकिम सिंह लोधा हरिओम गर्ग सुनील कोली मनजीत सोनिया संदीप लोधा मनीष बघेल तारा सिंह माहौर भीमो चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
R9 भारत