कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के द्वारा विदाई सामान घर पर पहुंचाया गया…

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के द्वारा विदाई सामान घर पर पहुंचाया गया

जरूरतमंदों को बाल विवाह को रोकते हुए कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के द्वारा लगातार 13 वर्षों से 13,000 हजार से भी ज्यादा गरीबों को शादी विवाह में घर पर सामान मिला है। और पहुंचाया जा रहा है तथा जो घर पर शादी करने से असमर्थ है वैसे लड़की के माता-पिता को संस्था द्वारा यह सूचित किया जाता है कि 14 दिसंबर 2022 को डालटेनगंज शिवाजी मैदान में, बिहार राज्य के नवादा जिला में 9 मई 2023 को 51 कन्याओं का विवाह का आयोजन किया गया था। और आगामी 30 मई 2023 को बिहार राज्य के गया जिला के गुरारू प्रखंड के बैजू धाम मैं 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संस्था के सचिव महोदय माननीय श्री विकास कुमार माली के द्वारा किया जा रहा है। संस्था के पांकी क्षेत्र के कार्यकर्ता ललन साहू ने बताएं की संस्था के 3 साल पूर्व कार्यकर्ता के द्वारा घर पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें तरहसी प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के जमुना गांव निवासी गाजी मियां के पुत्री सब्बा खातून को तथा पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत के बसरिया गांव निवासी भिखारी भुईयां के पुत्री रानी कुमारी दोनों नवविवाहित जोड़ों को विवाह समय घर पर ट्रंक,तोसक,रजाई,दो तकिया,बेडसीट,मच्छरदानी, कप सेट, वर वधु का वस्त्र शृंगार समाग्री देकर वितरण किया गया घर पर विवाह से पूर्व पहुँचाया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष उषा कुमारी ने बताई कि संस्था लगातार बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा रोकने तथा सामूहिक विवाह प्रोत्साहित करते हुए जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने का काम गया,बिहार पलामू,झारखंड तथा कई राज्य में किया जा रहा है।विशेष रुप से उपस्थित संस्था के कार्यकर्ता, ललन साहू ,अखिलेश कुमार वाहन प्रचारक अनुज कुमार, सोनपुरा पंचायत के मुखिया पति मृतुंजय सिंह, बसरिया के वार्ड नंबर 7 के चम्पा देवी सहित भारी जनसंख्या में सम्मानित जनता ग्रामीण लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!