चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिये विहिप बजरंगदल गोंडा मे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुहिक हनुमान चालीसा का किया गया पाठ

गोंडा:- चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिये विहिप बजरंगदल गोंडा मे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुहिक हनुमान चालीसा का किया गया पाठ

गोंडा 23 अगस्त – भारत के चंद्रयान विक्रम के सुरक्षित चांद पर उतारने हेतु पूरा उत्साहित है ही पूरे विश्व की दृष्टि उसी क्षण पर टिकी है

चंद्रयान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के सुरक्षित लैंडिंग हेतु विहिप, बजरंग दल व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने मालवीय नगर हनुमानगढ़ी पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमत शक्ति से चंद्रयान के सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना की,

अपराह्न 11:30 बजे विहिप बजरंग दल व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर एकत्रित हुए और यहीं पर उन्होंने चंद्रयान के सुरक्षित चंद्रमा पर लैंडिंग हेतु 11 बार हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ कर कलयुग के जीवंत देवता श्री हनुमान जी से प्रार्थना की,

 

इस अवसर पर अरुण शुक्ल, राकेश वर्मा गुड्डू, भरत गिरी, आशीष मोदनवाल, सतीश मिश्रा, कमल बाबा, प्रकाश कुमार, शैलेश तिवारी, सोनू सोनकर, राजन गौतम, अनिल निषाद, संतोष गुप्ता, अभिषेक वर्मा, अरुण गौतम, हिमांशु, ओमप्रकाश मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!