साहिबगंज झारखंड
सहेंद्र प्रसाद
बराती से वापस लौट रहे टेंपो हुआ दुर्घटना ,टेंपो पर सवार सभी बाराती घायल,एक बच्ची की दर्दनाक मौत
साहिबगंज :साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला .जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रांगा थाना क्षेत्र पर स्थित चमड़ा पहाड़ में बराती से वापस लौट रहे टेंपो दुर्घटना ग्रस्त हो गया.वहीं घटना में टेंपो पर 15 से 20 लोग बाराती सवार थे जो सभी लोग पूरी तरह से घायल हो गए घायलों में कई पुरुष और महिलाएं भी शामिल है.जबकि घटना स्थल पर एक नाबालिक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.वहीं घायल बाराती तालझारी थाना क्षेत्र के कारणपुरातो पंचायत के कलदीभिट्ठा पहाड़ का बताया जा रहा है। ग्रामीण और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को बरहरवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉ पी के संथाली व कर्मचारियों के द्वारा सभी घायलों का इलाज जारी है। वही इस घंटा की सूचना मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल-चाल जाना।