पलामू (झारखंड )से रामाशीष कुमार की रिपोर्ट
पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना परिसर मे मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
पलामू जिला के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना परिसर में
बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अंचल अधिकारी दीपक मिश्रा ने किया बैठक मे मुख्य रूप से पाटन अंचल थाना इंस्पोटेर सुनील कुमार सिंह उपस्थित हुए। बैठक की संचालन थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डे ने किया। बैठक में मुहर्रम पर्व आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराए। मुहर्रम को लेकर जुलूस लेकर जाने वाले रास्ते की सफाई कराने की बात कही गई। बैठक में थाना प्रभारी से कहा गया कि मुहर्रम की सप्तमी से पहलाम तक पुलिस गश्ती क्षेत्र में किया जाएगा। पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान सोशल मीडिया व व्हाटसअप पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर थाना एसआई एसएन सिंह,एएसआई खेतु मुंडा,एएसआई संजय कुमार सिंह,एएसआई शुखदेव रविदास,पंचकेडिया पंचायत के पूर्व मुखिया विशेष पासवान,जगदीश पाण्डे,पूर्व मुखिया मोहफ़िज अंसारी,कादिर अंसारी समते दोनो समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।