राजाखेड़ा आज हुनर शक्ति फाउंडेशन के आह्वान पर किया गया पौधा रोपण।
प्रकृति के संरक्षण के लिए पूरे विश्व में संकल्प लिया जाता है हुनर शक्ति फाउंडेशन के उद्देश्य मे शामिल प्रकृति के संरक्षण के लिए पर्यावरण के प्रति शिक्षित समाज की बुनियाद रखना संस्था अपने उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए निरंतर अपने प्रयासों से पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है हुनर शक्ति फाउंडेशन के आह्वान पर राजाखेड़ा के गांव नीमडांडा एवं बिचोला के धार्मिक स्थल पर राजकीय विद्यालयों के आस पास एवम राजस्थान के विभन्न जिलों में कार्यरत सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया हुनर शक्ति फाउंडेशन के संस्था प्रमुख प्रशांत शर्मा जी ने एक संदेश के साथ बताया
‘मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं जन-जन का जन – कल्याण स्वच्छ पर्यावरण पानी और हवा है जीवन जीने की अनमोल दवा’
साथ ही संस्था सचिव नीरज झा ने कहा कि
” गांव शहर अलख जगायेंगे हम सब मिलकर पेड़ लगाएंगे
सांसे हो रही हैं कम आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम”
साथ ही बताया
वन और जंगल नष्ट हो रहे हैं नदी और झरनों का रुख बदल रहा है. जल स्तर तेजी से घट रहा है. पर्यावरण का चक्र तेजी से बदल रहा है प्रकृति को इंसान विकास के लिए नुकसान पहुंचा रहा है ऐसे में जरूरत महसूस की गई कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए इसी उद्देश्य के चलते यह पौधारोपण अभियान शुरू किया गया पदाधिकारियों मे राधे श्याम तोमर सतेन्द्र बघेल अजय सचिन प्रिंस विष्णु विनोद मनोज दिलीप कुमार रामहरी प्रजापति छीतर सिंह कनुआ रामनाथ सिंह रामबृज गोपाल आदि लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया