केंद्रीय बजट की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा संभाग मुख्यालयों पर करेगी प्रेसवार्ताः- मुकेश दाधीच

जयपुर

केंद्रीय बजट की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा संभाग मुख्यालयों पर करेगी प्रेसवार्ताः- मुकेश दाधीच
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को राजधानी जयपुर में बजट को लेकर करेंगे प्रेसवार्ताः- मुकेश दाधीच


भाजपा की प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी रहेंगे उपस्थितः- मुकेश दाधीच
जयपुर, 27 जुलाई 2024। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि केंद्रीय बजट की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय बजट को लेकर आज शनिवार को अजमेर और कोटा संभाग मुख्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें अजमेर में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना तथा कोटा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ उर्जा मंत्री हीरालाल नागर और भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने प्रेसवार्ता की।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि राजधानी जयपुर में रविवार को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकारवार्ता करेंगे। वहीं जोधपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राज्य सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल और भाजपा से प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। उदयपुर में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, राज्य सरकार के मंत्री गौतम दक, भाजपा से प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, तथा बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव, राज्य सरकार के मंत्री सुमित गोदारा और भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!