विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया दादी प्रकाशमणि का 17 वां पुण्य स्मृति दिवस

विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया दादी प्रकाशमणि का 17 वां पुण्य स्मृति दिवस

भरतपुर.जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र नदबई में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का 17वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने गीत के द्वारा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहाड़ी से आई ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने दादी जी के महा वाक्य उच्चारण किए। उन्होंने कहा कि हमें भी दादी जी के समान बनकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदबई सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने की। उन्होंने कहा कि दादी जी का जैसा नाम था, वह वैसे ही मणि के समान चमकने वाली थी। उन्होंने आज पूरे विश्व में भगवान को प्रत्यक्ष किया। ऐसी प्रकाश मणि दादी जी को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर गोपाल भाई, महेंद्र, अजीत, राजेश, इंदिरा बहन, सीमा, निर्मला मौजूद थे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!