भरतपुर 30 अगस्त
11 केवी लाइन टूटकर गिरने से पूरे घर में दौड़ा करंट महिला की हुई मौत
भरतपुर. सेवर थाना इलाके के सिनपीनी गांव में छाछ बिलोने के लिए मशीन को ऑन किया करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला केसर के पति रघुवीर ने बताया- घर के ऊपर से 11 केवी की लाइन जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक लाइन टूटकर घर की छत पर गिर गई। इससे पूरे घर में करंट दौड़ रहा था। सुबह पत्नी ने छाछ मथने के लिए मशीन को ऑन किया तो वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट की वजह से आसपास के मकानों में भी करंट आया था। इसके अलावा कई घरों में बिजली के उपकरण भी फुंक गए।।
भरतपुर से हेमंत दुबे