एक पहल महिला आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में”

एक पहल महिला आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में”

 


कल दिनांक 21 सितंबर 2024 से जिला पुलिस अधिक्षक सुमित मेहराड़ा महोदय द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन पुलिस लाईन, धौलपुर में किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं व बच्चों को कूड़ो, मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें महिलाओं, बच्चीयों एवं बच्चों को कूड़ो के विभिन्न टैकनिक के द्वारा आत्मरक्षा के लिए पंच, किक, अटैक और डिफेंस आदि के तरिकों का प्रदर्शन कर दुश्मन पर काबू पाने के गुर सिखााए जाऐगें। आमतौर पर देखने को मिल रहा है कि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित मेहसूस नहीं कर पा रही है। जिससें महिलाओं पर हो रहे छेड़छाड़ की घटनाओं से बचने के लिए उनकों आत्मरक्षा शिविर के द्वारा खुद को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। उक्त आत्मरक्षा शिविर 21 सितम्बर 2024 से शाम 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रतिदिन लगातार पुलिस लाइन में आयोजित हुआ करेगा| इसमें सम्मिलित होने वाली इच्छुक महिलाएं एवं 12 साल के बच्चे आनलाईन https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfVns8Al8vVmbq7R7Mmzg__ToIywwtjLM_UqHgVNhmnReIF0Q/viewform?usp=sf_link या
कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर की पीए ब्रांच में कार्यालय समय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते है| किसी कारण वश आवेदन नहीं कर सकने वाले भी इच्छुक प्रतिभागी शिविर में शामिल हो सकते है|
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!