चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुए रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया
कहा- यह छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की यात्रा है,प्रदेशवासियों के न्याय की यात्रा है
कोरबा// प्रदेश कांग्रेस कमेटी की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में स्थाई पदयात्री के रूप में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया शामिल हुए।
विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले 9 महीनों से भाजपा के शासनकाल में गंभीर संकट से गुजर रहा है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं।
हाल की घटनाएं, जैसे बलौदा बाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी , कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश बहुत से कांग्रेसी नेता की अन्याय पूर्ण गिरफ्तारी और कवर्धा में साहू समाज के तीन युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत, सरकार की विफलताओं को उजागर करती हैं। शांति का टापू कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है, आए दिन अपराध के नए-नए किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं। जनता का सरकार की गूंगी-बहरी भूमिका से भरोसा टूट गया है।
विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि इन्हीं घटनाओं और विफलताओं के खिलाफ आवाज़ उठाने तथा प्रदेश में पुनः सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ की शुरुआत की है। यह छह दिन की पदयात्रा 125 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में सम्पन्न होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है जनता को न्याय दिलाना और राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करना।