प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सांकरा द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी का अत्यंत सुन्दर एवं आकर्षक ढंग से आयोजन

जिला ब्यूरो महासमुंद
खगेश साहू

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सांकरा द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी का अत्यंत सुन्दर एवं आकर्षक ढंग से आयोजन

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सांकरा द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी का अत्यंत सुन्दर एवं आकर्षक ढंग से आयोजन किया गया है। यह जीवंत बहनों की दैवी स्वरूप की झांकी है। जो नियमित राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करतीं हैं। जिस अभ्यास द्वारा ही वे स्थिर बैठ पाती हैं। क्योंकि राजयोग हमारे मन के साथ-साथ हमारी कर्मन्द्रियों को स्थिर(कंट्रोल) करने में मदद करतीं हैं। जिससे हमें शक्ति मिलती है। जिस शक्ति को हम शिवशक्ति के रूप में पूजते हैं। वह कोई और शक्ति नहीं बल्कि आत्मा की शक्ति है। ज़ब वह परमात्मा शिवशक्ति से योग लगाती है तो आत्मा की शक्ति जागृत हो जाति है।यह आयोजन 07/10/2024 से 12/10/2024 संध्या 6 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था में सहज राजयोग मेडिटेशन निशुल्क सिखाया जाता है। राजयोग के द्वारा व्यक्ति अपने तनाव मुक्त जीवन जी सकता है तथा मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर जीवन का आनंद ले सकत है। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सांकरा में दिनांक 13/10/2024 निःशुल्क राजयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!