रोहित उपाध्याय नदबई शहर मंडल संयोजक नियुक्त

भरतपुर 21 अक्टूबर

रोहित उपाध्याय नदबई शहर मंडल संयोजक नियुक्त

 

नदबई.राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह की अनुशंसा पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज द्वारा रोहित उपाध्याय को नदबई शहर का मंडल संयोजक नियुक्त किया है।
भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्त्ता के रूप में रोहित उपाध्याय ने पूर्व मे मंडल एवं विधानसभा मे सोशल मीडिया मे कार्य करते हुए, युवा मोर्चा मे जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
गत विधानसभा चुनावों मे भी जन आक्रोश यात्रा , नहीं सहेगा राजस्थान एवं परिवर्तन यात्रा मे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा आई टी के भरतपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा संयोजक के नाते कार्य किया है।
रोहित उपाध्याय वर्तमान मे भाजपा आई टी में भरतपुर संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। अब रोहित उपाध्याय को जिला एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा नदबई शहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
रोहित उपाध्याय ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!