पूर्व बसना विधायक राजा देवेन्द्र बाहदूर सिंह ने नवचयनित नायब तहसीलदार लोकेश साव को दी शुभकामनाएं

जिला ब्यूरो महासमुन्द
खगेश साहू

पूर्व बसना विधायक राजा देवेन्द्र बाहदूर सिंह ने नवचयनित नायब तहसीलदार लोकेश साव को दी शुभकामनाएं

बसना। महासमुंद जिला के बसना विधानसभा के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत धरमपुर निवासी लोकेश साव पिता लक्ष्मण प्रसाद, माता कलशमोती साव ने अपने माता पिता गुरुजनों के साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोकेश साव बचपन से ही पढ़ाई को अपना जुनून बना लिया था और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से एक मुकाम हासिल करना है। इसके लिए निरंतर अपने पढ़ाई करते रहे है और उसने ठान लिया था कि वो राज्य में एक ऐसा मुकाम हासिल करेंगे जिसे उसने एक जुनून के रूप में देखा था।

पूर्व से उसने अपनी तैयारी रखी लेकिन 2021 मे प्रथम प्रयास में 233 रैंक प्राप्त हुआ पर हार नहीं मानी उसके पश्चात् 2022 में 93 वें स्थान के साथ छ.ग. अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, उसके बाद भी लगातार प्रयासरत रहे और 2023 में पुनः प्रयास किया और 49 वें रैंक लाकर आने वाली पीढ़ी के सामने एक उदाहरण पेश किया कि जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक हमें हार नहीं मानना चाहिए। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि बचपन से ही उन्हे अपने गुरुजी जलधर कश्यप एवं राजकुमार दास का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिससे उन्हें प्रेरणा मिलती रही।

क्षेत्र में हर्ष का माहौल है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

क्षेत्र के पूर्व विधायक बसना, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजा देवेन्द्र बाहदूर ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की। जिसमें कुछ जनप्रतिनिधियों ने निवास पहुंच कर शुभकामनाएं दीं जिसमें जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति हेमंत कौशिक, सांकरा ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश विशाल, आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रमणी सिदार सहित क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!