अलवर की बेटी व भरतपुर की वधू नीरज शर्मा का तीरंदाजी में लगातार शानदार प्रदर्शन

भरतपुर (नदबई) 18 दिसंबर

अलवर की बेटी व भरतपुर की वधू नीरज शर्मा का तीरंदाजी में लगातार शानदार प्रदर्शन

यूपी के ग्रेटर नोएडा में संचालित अखिल भारतीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर फिर से नाम किया रोशन

 

भरतपुर .जिले की नदबई तहसील के गांव बरौलीछार ग्राम पंचायत होनहार बहू एवं राजगढ अलवर की बेटी नीरज शर्मा पत्नि लोकेश शर्मा ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी में अपने परिवार व प्रदेश सहित देश का नाम रोशन किया है।
9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित आइटीबीपी केंपस में संचालित अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगित में नीरज शर्मा ने 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। इससे पूर्व भी नीरज द्वारा 12वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि बैंगलूरू कर्नाटक में आयोजित हुई थी।उसमें रजत पदक सहित 2021, 22 व 23 में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक दिलाने के अलावा देश की सबसे बडी खेल प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेलों में भी इनके द्वारा स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया गया है। अपने अब तक के परिणामों में इनके द्वारा खेलो इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में 02 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय पुलिस प्रतियोगिताओं में एक स्पर्ण पदक व एक रजत पदक तथा सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप में कुल मिलाकर 7 मेडल राष्ट्रीय स्तर पर तथा 2 मेडल राज्य स्तर पर हासिल कर भरतपुर सहित देश का नाम रोशन किया है..!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!