नदबई के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात
मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सादगी आई नजर
भरतपुर . भारतीय जनता पार्टी नदबई के शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलकर दिल्ली विजय की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंडल अध्यक्ष बनने पर आभार व्यक्त किया..!!
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार एवं भजनलाल सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनिर्वाचित नदबई शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय का साफा बांधकर अभिनंदन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सादगी देखने को मिली जिस तरीके से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष का साफा बांधकर हौसला बढ़ाते हुए मंडल में संगठन के कार्य को मजबूती से करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
नदबई भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर जाग उठी जब मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा साफा बांधकर स्वागत किया गया।
रोहित उपाध्याय लंबे समय से संगठन में सक्रिय रूप से संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही समय समय पर संगठन में विभिन्न दायित्वों पर जिम्मेदारी बखूबी तरीके से निभा चुके है।
रोहित उपाध्याय भरतपुर संभाग के आईटी विभाग के संभाग संयोजक, युवा मोर्चा में जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी के पद पर भी रहे हैं।संगठन के निर्देशानुसार परिवर्तन यात्रा में 19 दिन प्रवास कर विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता निभाई।
अब वर्तमान में शहर मंडल अध्यक्ष नदबई की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर रोहित उपाध्याय ने जयपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए अधिक से लोगों को भाजपा से जोड़कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का पालन करूंगा। साथ ही सबका साथ सबका विकास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करुंगा।
पार्टी की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करुंगा। हमारा पूरा प्रयास रहेगा की सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिले और बूथ स्तर पर संगठन को और भी मजबूत करने का काम करेंगे।
मैं एक भाजपा का समर्पित सिपाही हूं। 2028 में पुनः भाजपा को जिताकर कमल खिलाएंगे । पार्टी के विचार और उद्देश्य को एवं भजनलाल सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे…!!
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे