भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल जयपुर शहर जिला अध्यक्ष निर्वाचित

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल जयपुर शहर जिला अध्यक्ष निर्वाचित
………………………………………………………………

जयपुर , 18 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मंगलवार को भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। संगठन पर्व 2024 के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुसार जयपुर शहर निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह देवल ने बताया कि जयपुर शहर जिला अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल निर्वाचित हुए हैं। जिला संगठन चुनाव के दौरान जिला प्रवासी के रूप में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर शहर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित गोयल को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित भाजपा पदाधिकारियो ने गोयल को शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाई।

गौरतलब है कि भाजपा नवनिर्वाचित जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा जयपुर शहर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले अमित गोयल युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला परिषद चुनाव प्रभारी, चार बार के प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गोयल राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी पूर्ण रूप से सक्रिय है।

जयपुर ब्यूरो चीफ राजीव सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!