नदबई 22 फरवरी
नदबई के पचौरा में धूमधाम से मनाया गया 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
नदबई. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई के तत्वाधान में गांव पचौरा में 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें माताएं बहने सर पर कलश लेकर और भाई शिव ध्वज लेकर गांव के मुख्य मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसमें गांव के सभी माताए बहने वृद्धजन सभी ने कार्यक्रम का लाभ लिया और ईश्वरीय संदेश प्राप्त किया। कार्यक्रम में नदबई से पधारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि परमात्मा अज्ञानता की घोर रात्रि के समय पर ज्ञान का प्रकाश देने के लिए आते हैं, अंधकार को समाप्त कर संसार में प्रकाश फैलाते हैं उसी का ही प्रतीक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बहन ने कहा कि परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप है वह दुखहर्ता सुख कर्ता है। सभी के दुखों का हरण कर सुख प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में महेंद्र भाई ने शब्दों के द्वारा सभी का स्वागत किया और साथ-साथ आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर भगवान सिंह चौधरी ,राम सिंह ,गोपाल अग्रवाल , गिर्राज
,रामस्वरूप, संतोष आदि ने भी अपने अनुभव व्यक्त किए गए कार्यक्रम के अंत में सभी को भोग प्रसादी प्रदान की गई…!!
नदबई से हेमंत दुबे