मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मदन राठौड़ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मदन राठौड़ ने किया स्वागत
…………………

 

जयपुर, 24 फरवरी 2025। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला सहित मध्य प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय आने पर एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और दोनों उपमुख्यमंत्री का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पंचौरी और पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सुमित पंचौरी का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जयपुर ब्यूरो चीफ राजीव सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!