नदबई 5 मार्च
नदबई में धूमधाम से मनाया गया 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
नदबई. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र नदबई में 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह जी की धर्मपत्नी सौम्या सिंह सहित नगर पालिका नदबई की अध्यक्ष हरबती सिनसिनवार रही। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभात फेरी में भगवान शिव के जयघोष के साथ ही भारत में भगवान आए हैं, जागो जागो समय को पहचानो आदि का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है इनके कार्य सराहनीय हैं एवं मुझे भी इस ब्रह्माकुमारी संस्था में आना बहुत अच्छा लगता है प्रभात फेरी को मुख्य मार्गो से होते हुए निकाला गया जिसके तहत प्रभात फेरी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जय देवी क्लॉथ स्टोर द्वारा बहनों का स्वागत किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरी स्मृति के साथ ही परमात्मा शिव का ध्वज फहराते हुए की गई । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बयाना क्षेत्र से पधारी ब्रह्माकुमारी कमलेश बहन ने परमात्मा शिव का सत्य परिचय देते हुए कहा कि परमात्मा एक है निराकार है, ज्योति बिंदु स्वरूप है, कल्याणकारी है।पहाड़ी क्षेत्र से पधारी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य सभी को बताया कि यह महाशिवरात्रि पर्व हम क्यों मनाते हैं…परमात्मा जाकर अज्ञानता की नींद से सभी को जगाते हैं हमें शिव पर अपनी बुराइयों को अर्पित करना चाहिए जुरहरा से आई ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने संस्था का परिचय दिया हमारी यह संस्था 140 देशों में अपना कार्य कर रही है,जिसके माध्यम से लाखों बहन भाई इससे जुड़कर अपना जीवन सुख शांति से व्यतीत कर रहे हैं। नदबई क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।इस मौके पर सुरेश, मानसिंह रामकिशन, भगवान सिंह आदि भाई मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसादी वितरण की गई…!!
नदबई से हेमंत दुबे