भाजपा शहर मंडल कार्यालय नदबई पर कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया 46 वां स्थापना दिवस

भरतपुर 6 अप्रैल

भाजपा शहर मंडल कार्यालय नदबई पर कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया 46 वां स्थापना दिवस

मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में हनुमानाष्टक एवं हनुमान चालीसा का किया गया सामूहिक पाठ

 

भरतपुर. विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के आज 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में सभी जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल नदबई के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के गौरव पथ स्थित मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम् पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
तदोपरांत समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में हनुमानाष्टक एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया तदोपरांत एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।इस दौरान पार्टी का झंडा लेकर पूरी टोली सहित बूथ अध्यक्षों के साथ घरों पर भाजपा का झंडा फहराया गया और मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने अपने निवास एवं कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाया।इस मौके पर भाजपा स्थापना दिवस मंडल सहसंयोजक हरिशंकर उपाध्याय उर्फ लाई भईया, अशोक उपाध्याय, धर्मेन्द्र भातरा, बालमुकुंद बिहारिया,ओमप्रकाश सिनसिनवार, बबलू सोनी, गिरधर जाटव, दामोदर लाल शर्मा,विष्णुदत्त शर्मा, रघुनंदन उपाध्याय, गोविंद बिंदल,श्याम सुंदर, राजेश खंडेलवाल, नत्थी लवानियां, सुरेश गुप्ता,महेश कटारा, विशम्बरशर्मा,ओमप्रकाश तेनगुरिया,उमेश पाटोदिया , सुरेश, गोविंद शर्मा, राजवीर सिंह,सुरेश जौहरी, प्रेम चंद बिहारिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!