बसेड़ी के पिपरौन गांव में रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन
रामनवमी के शुभ अवसर पर बसेड़ी के पिपरौन गांव में मास्टर ज्ञान सिंह परमार जी के निर्देशन में युवा संघठन पिपरौन द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। गिर्राज सिंह पिपरौन ने बताया कि इस शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता माता, हनुमान जी, माता रानी, कृष्ण भगवान, परशुराम आदि की डोलियों को सजाया गया था।
शोभा यात्रा शाम 6 बजे से शुरू हुई और रात 11 बजे तक चली। शोभा यात्रा के शुरुआत में आरती की गई, जिसमें युवा, बुजुर्ग और सभी ग्राम वासियों ने भाग लिया। कलाकार सत्तो प्यारे की मंडली के नृत्य और भजन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता रानी के लागुरीयाओ ने भी भक्तों को आकर्षित किया।
शोभा यात्रा हनुमान जी के मंदिर से शुरू हुई और भूमिया बाबा परिक्रमा मार्ग, गली नीचे, ठाकुर मोहल्ला, कुशवाह बस्ती, भुक्कड़ मोहल्ला, मेहतर बस्ती, राबत पाटी, ऊल्लू चौराह, कुम्हार बाये होते हुए पुनः बगिया हनुमान जी पहुंचकर समाप्त हुई।
ग्राम के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान की डोलियों को सजाया और उनके साथ नृत्य किया। शोभा यात्रा के दौरान भजन और कीर्तन भी किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
इस शोभा यात्रा में सभी जाती के लोगों ने एकता दिखाई और हिन्दू धर्म के अलावा मुस्लिम समुदाय ने भी खुशी से आनंद उठाया। युवा वर्ग ने शोभा यात्रा के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
युवा संघठन पिपरौन के कार्य कर्ता विष्णु पंडा, नीरज शर्मा, बनवारी शर्मा, अभिषेक परमार, गिर्राज सिंह पिपरौन, रघुराज सिंह,लाला परमार आदि कड़ी मेहनत के साथ उपस्थित रहे तथा समस्त ग्रामवासी इस शोभा यात्रा में सामिल हुए।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार