भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल और बूथों पर चलाया सफाई अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल और बूथों पर चलाया सफाई अभियान

…………….
जयपुर,  भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से भाजपा के स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को जयपुर शहर के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं आंगनबाडी केंद्रों पर अल्पाहार वितरित किया गया। भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि आज विद्याधर नगर विधानसभा के ​भवानी निकेतन मंडल, नांगल मंडल, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के महेश नगर मंडल, हवा महल विधानसभा के पौण्डरिक मंडल, किशनपोल विधानसभा के चांदपोल मंडल में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ही आंगनबाडी केंद्रों पर अल्पाहार वितरित किया। वहीं आदर्श नगर विधानसभा के सूरजपोल मंडल में प्रभात फेरी निकाली गई। शहर भाजपा के कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि स्थापना दिवस सप्ताह के तहत आगामी दो दिन में शहर के सभी मंडलों पर सक्रिय सदस्यों का व सामान्य सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उप​लब्धियों के साथ भाजपा की विकास यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जायेगी, उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर शहरभर में प्रत्येक बूथ पर पार्टी ध्वज लगाया गया।

 

 

जयपुर ब्यूरो चीफ राजीव सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!