चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कटघोरा पालिकाध्यक्ष राज ने पेश किया 76 करोड़ का बजट
* 6 करोड़ से संवरेगा कटघोरा
* पुष्प वाटिका का होगा उन्नयन
कोरबा// कोरबा जिलान्तर्गत नगर पालिका परिषद कटघोरा की पहली सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष राज जायसवाल ने 76 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में नगर विकास के कई प्रावधान किए गए हैं। बजट में अधोसंरचना कार्यों के लिए 10 करोड़, मुक्तिधाम के लिए 1 करोड़ 50 लाख, सरोवर धरोहर के लिए 3 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है।
नगर के पुष्पवाटिका का उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ 50 लाख खर्च किए जाएंगे। नगर में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान भी बनाया जाएगा। जिसके लिए बजट में 5 करोड़ खर्च करने की बात शामिल है। इसके अलावा डीएमएफ, विधायक मद और सांसद मद से भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
सामुदायिक भवन निर्माण और गौरवपथ योजना के लिए 2-2 करोड़ खर्च किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट की समस्या को भी ध्यान में रखते हुए बजट में इसके लिए 1 करोड़ 80 लाख खर्च करने का प्रावधन रखा गया है। कटघोरा को स्वच्छ व साफ बनाने 50 लाख राशि खर्च की जाएगी। शासन के हितकारी योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन के लिए 80 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कटघोरा में ग्रंथालय के लिए 1 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अध्यक्ष राज जाससवाल ने अपने चुनावी वादों में विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रंथालय का वादा किया था।
पहले बजट में ही इसके लिए राशि का प्रावधान किया गया है। नगर में एक भव्य आडिटोरियम भी बनाया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी चिकित्सालय चौक से रेस्ट हाउस तक सड़क सौंदर्याकरण व बस्तर आर्ट से नगर को संवारा जाएगा। इसके लिए 6 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर, पार्षद राजेश्वरी जात्रा, हरीश कुमार यादव, किशोर दिवाकर, राजूदास दीवान, मधुलता कश्यप, पवन अग्रवाल, संतोषी कंवर, संजय कुमार अग्रवाल, सुनीता जायसवाल, निशार अहमद, लक्ष्मी प्रसाद खैरवार, शिवमती पटेल, रमेश पटेल, अजय गर्ग, सांसद प्रतिनिधि भावना जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञानपुंज कुलमित्र, इंजीनियर अनिल राम, लेखापाल रब्बानी अली सहित अन्य उपस्थित थे।