सरपंच संघ करतला ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत हुए रामेश्वर राठिया

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

सरपंच संघ करतला ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत हुए रामेश्वर राठिया
* भुनेश्वर बिंझवार बने सचिव

कोरबा// सरपंच संघ करतला ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सरपंच संघ करतला अध्यक्ष खुटा कूड़ा सरपंच रामेश्वर राठिया, सचिव बरपाली सरपंच भुनेश्वर विझवार को बनाया गया। उपाध्यक्ष गिधौरी सरपंच विज्ञानी कँवर, पकरिया सरपंच लीलावती कँवर, कोषाध्यक्ष घिनारा सरपंच दीना राठिया, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पीडिया सरपंच श्रवण राठिया, सह सचिव करतला सरपंच फूल बाई राठिया, महामंत्री सरपंच केरवा द्वारी रमिला बाई राठिया, को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। उनके संरक्षक के रूप में जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, एवं उपाध्यक्ष मनोज झा को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!