भगवान परशुराम चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से दिनांक 30 अप्रैल 2025 बुधवार के दिन आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

धौलपुर

भगवान परशुराम चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से दिनांक 30 अप्रैल 2025 बुधवार के दिन आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

 

 

ट्रस्टी एवं भगवान परशुराम चैरिटेबिल ट्रस्ट युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम सेवा सदन मचकुंड रोड धौलपुर के प्रांगण में स्थित परशुराम जी के मंदिर पर प्रात: 7.00 बजे भगवान परशुराम का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत अभिषेक, पूजा अर्चना, माल्यार्पण व आरती कर उनकी जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान परशुराम चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष पी सी बौहरा ने परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म, न्याय और तपस्या के प्रतीक भगवान परशुराम का जीवन हम सभी के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है। इस पावन अवसर पर सत्य, संकल्प और सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति एवं सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्गुणों के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पी सी बौहरा, उपाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद शर्मा सतीश शर्मा मैनेजर,डाँ. रमेश चंद तिवारी, हरिनिवास प्रधान, राजेन्द्रनाथ शर्मा, प्रिंस हुंडावाल, अनुराग मुदगल, अमित मुदगल, महेश शास्त्री, अवधेश उपाध्याय रामगोविंद शर्मा वैध कन्हैयालाल शर्मा संतोष शर्मा खलीफा, बृजेश शर्मा, नरेंद्र पाराशर गुड्डू शास्त्री आशीष शर्मा आशू कटारा रीतेश दुबे अजय पचौरी मांगरौल मनीष भारद्वाज भूदेव शास्त्री, पवन शर्मा विमल तिवारी सियाराम शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!