समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से उतरौला निवासी सैय्यद तवक्कल हुसैन रिज़वी (अनिल) को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

उतरौला/बलरामपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से उतरौला निवासी सैय्यद तवक्कल हुसैन रिज़वी (अनिल) को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए जाने की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र उतरौला विधानसभा के सपाईयों में हर्ष व्याप्त है। गृह विधानसभा क्षेत्र उतरौला पहुंचने पर उनके समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके आवास पर लगा रहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य तवक्कल हुसैन रिजवी अनिल का अपने गृह नगर उतरौला पहुंचने पर उनके समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सपा नेता डॉक्टर एहसान खान, मोहम्मद उमर खान, हरिओम, मोहम्मद फिरोज, किशवर हुसैन, समीर रिजवी, मोहम्मद शमी, सादिक अली, सलाउद्दीन खान, मुनीर पाशा समेत उनके समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी लोगों ने तवक्कल हुसैन रिजवी अनिल को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दिया। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। गर्मजोशी से हुए स्वागत से अभिभूत सपा के राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य तवक्कल हुसैन रिजवी अनिल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देने के लिए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दिया है उसका अक्षरस पालन करूंगा। इस समय भारी संख्या में लोग और दूसरे दल के नेता व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता भी समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। जन विरोधी नीतियों के कारण 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। सपा नेता डॉ एहसान खान ने तवक्कल हुसैन रिजवी अनिल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तवक्कल हुसैन का ही नहीं बल्कि पूरे उतरौला विधानसभा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद समी ने किया। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष सैयद शीबू हुसैन, मोईन अख्तर सिद्दीकी, अशफाक, अकरम खान, लल्लू , अतीक खान, असलम इदरीसी, सलमान आबिद खान, इस्माइल, हमजा मोनू खान, इसरारुल हसन, जुहेर अब्बास समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।

रिपोर्ट ~ वाजिद हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!