आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता द्वारा कई स्थान बच्छेकी मंदिर एवं सिद्ध मंदिर पर वृक्षारोपण किया गया ,जिसमें जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर ने कहा कि हमारे जीवन एवं देश के लिए पेड़ का बहुत महत्व है, पेड़ ही जीवन है पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है
शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत जरूरी है संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है एक स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए, एक पेड़ भारत मां के नाम से लगाए इस मौके पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बफ़्फ़ बोर्ड संयोजक राजू तिवारी रशिद वेग,रितिक दीक्षित, प्रमोद तिवारी राजकुमार सोनी ,सचिन, मदन राणा,टीकाराम,नरेंद्र जैन हब्बा शर्मा समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा