पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजाखेड़ा दौरा,हरिचरण धाम में किए दर्शन।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजाखेड़ा दौरा,हरिचरण धाम में किए दर्शन।

सीएम राजे ने भाजपा नेता हरचरण सिंह जादौन के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी।

 

राजाखेड़ा।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की कद्दावर वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे ने आज धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड का दौरा किया।उन्होंने सबसे पहले हरिचरण धाम,राजाखेड़ा पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिचरण सिंह जादौन के निवास स्थान पर पहुंचीं।वहां उन्होंने लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हरिचरण जादौन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।वसुंधरा राजे ने परिवारजनों से भी भेंट कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।राजे का यह दौरा न केवल एक राजनीतिक शिष्टाचार था बल्कि इससे कार्यकर्ताओं और पार्टी के पुराने नेताओं के प्रति सम्मान का भाव भी स्पष्ट रूप से सामने आया।राजे ने इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी भेंट की और संगठन की स्थिति की जानकारी ली।इस दौरान हरचरण सिंह जादौन के पुत्रगण राजपाल सिंह जादौन,पूर्व जिला प्रमुख धौलपुर डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन,
करणपाल सिंह जादौन सहित उनके परिवारीजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करके कुशलक्षेम जानकर हौंसला अफजाई की। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!