पुरुषोत्तम राजपुरोहित ने संभाला मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसेड़ी का कार्यभार

बसेड़ी। 01/07/2025

पुरुषोत्तम राजपुरोहित ने संभाला मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसेड़ी का कार्यभार

बसेड़ी को राजस्थान में अग्रणी ब्लॉक बनाने का दिलाया भरोसा

 

सोमवार 30 जून को पुरषोत्तम राजपुरोहित ने बसेड़ी ब्लॉक कार्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार मीणा ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम राजपुरोहित का साफा और माला पहनाकर कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करते ही सीबीईओ राजपुरोहित ने ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों को साथ लेकर बसेड़ी ब्लॉक को राजस्थान में अग्रणी ब्लॉक बनाने का भरोसा दिलाया और कहा कि कर्मचारियों,विद्यार्थियों की जायज समस्याओं का समाधान सहानुभूति पूर्वक किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने बताया की कल से ही विद्यालयों में प्रवेश उत्सव प्रारंभ हो रहा है जिसमें बच्चों की अधिक से अधिक नामांकन बढ़े इसके लिए अच्छे से अच्छे प्रयास किए जाएंगे एवं “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने का संकल्प लिया।
इस दौरान ब्रजकिशोर शर्मा प्रिंसीपल, भागेन्द्र सिंह परमार ब्लॉक समन्वयक साक्षरता, संतराम शर्मा खेल सचिव,देवेंद्र शर्मा,गिर्राज कोली ,नितिन शर्मा,नीलकमल जादौन,लोकेंद्र सिंह,सुमित यादव,आयुष गर्ग,सतीश गोयल,दीपू पुरी, समय राज मीणा एवं अवदेश शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!