भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के बीआर गार्डन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

सैंपऊ – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के बीआर गार्डन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अर्जुन कुशवाह ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष को बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। पूर्व सरपंच महेश शर्मा ने ने संगठन को बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में नए सिरे से खड़े करने की चुनौती बताया तथा अध्यक्ष को संघटनात्मक ढांचे को मजबूती से खड़ा करने पर जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी की बातों का सम्मान करते हुए आपसी मतभेदों को बुलाकर पार्टी के हित में कार्य करने की अपील की तथा संकुचित विचारधाराओं को त्याग कर पार्टी की मुख्य धारा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का जिला अध्यक्ष राजावत से
आवाहन किया। जिला अध्यक्ष ने सभी को एक साथ लेकर चलने का आह्वान किया तथा पार्टी को शिखर तक पहुंचने में सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने हर पार्टी कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख इकाई बताते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की। इस अवसर पर मदन कोली जिला महामंत्री, धीर सिंह जादौन जिला उपाध्यक्ष, विजय त्यागी जिला मंत्री, विनय परमार जिला मंत्री, डॉ मनोज शर्मा जिला संयोजक, गुड्डू कुशवाह मंडल अध्यक्ष सैंपऊ, बन्दना शिवहरे मंडल अध्यक्ष बाड़ी, दुष्यंत बघेल प्रधान, आनंद शर्मा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल आदि मंचासीन अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान कमल सिंह परमार, रजनीश तिवारी, अनिल मंगल, लक्ष्मण कोली, हाकिम लोधा, अजय पहाड़िया, रविंद्र शर्मा, जसवंत सिंह परिहार, रवि तिवारी, रामदास कुशवाह, सतीश परमार, बलवीर परमार, हनुमंत तिवारी बजरंग तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

फोटो कैप्शन : भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!