धौलपुर में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के निजी निवास पर जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आत्मीय मुलाकात की।

धौलपुर में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के निजी निवास पर जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आत्मीय मुलाकात की। यह भेंट सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने विधायक रोहित बोहरा का माला और साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। विधायक बोहरा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों की प्राप्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

 

विधायक रोहित बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से कांग्रेस सेवादल को जिले में नई दिशा, मजबूती और जनसेवा की ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और सहयोग की भावना से संगठन और जनहित के कार्यों में सदैव साथ खड़े रहेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा ही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है।

इस अवसर पर सेवादल के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे जिनमें उपाध्यक्ष अरविन्द पचौरी, राकेश गोस्वामी, दाऊदयाल त्यागी, भगवान सिंह जाटव, महासचिव पातीराम कुशवाहा, मंगल सिंह जाटव, अजय विलोनियाँ, केशव मीना, वैजंती, बनवारी बघेल, अभिषेक यादव, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र कंडेरा, यंग बिग्रेड जिलाध्यक्ष सोनू यादव, मुख्य प्रशिक्षक कमलेश शर्मा व इरशाद खान, जगत इंचार्ज राकेश सिसौदिया, सचिव नरेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र गोला, सालिगराम जाटव, नावेद खान, विजय, सुनीता शर्मा, राजवीर कुशवाहा, प्रेमचंद जाटव, गोविंद मीणा, संयुक्त सचिव शफीक खां, भीकम कुशवाह, यश यादव, सुमन, विधानसभा अध्यक्ष राजेश गौड़, कुमार सेन लौधा, महिला पदाधिकारी सरस्वती, महादेवा मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पियूष यादव, रानी राजपूत, वीनेशराम, राम भरोसी शर्मा, अमर सिंह तौमर, चंद्रकांत जाटव, ध्वज प्रभारी प्रवेश सिकरवार, शाहरुख खान, प्रवक्ता नईम खान, ईशाक चौधरी, मीडिया संयोजक धर्मेश कुमार, दीपक सक्सेना, और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बावूलाल शर्मा, वेदप्रकाश गुर्जर, योगी खिंन्नौट, आशुतोष शर्मा, उदयभान त्यागी, रामबाबू, अंकुर, मुकीम खान, विक्रांत मीना, नितिन शर्मा, फिरोज खान, हायत खान, सुरेश कुशवाहा व गजेन्द्र गोस्वामी शामिल रहे।

विधायक रोहित बोहरा ने अंत में कहा कि कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा मिला सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वे संगठन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!