- सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़ः
- बसेड़ी के प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, अधिक संख्या में पहुंचीं महिलाएं
सावन के अंतिम और चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। बसेड़ी कस्बे के प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा बनी रहती है। इस बार भी अंतिम सोमवार पर सभी शिवालयों में भक्तों की भारी संख्या देखी गई।
भक्तों ने पार्वती नदी में पवित्र डुबकी लगाई।
विशेष रूप से इस दिन माताओं और बहनों की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था दिखाई। बसेड़ी और सैपऊ क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम सुबह से शाम तक चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
वहीं भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे लगाए गए और लोगों को प्रसादी वितरित की गई।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार