राजाखेड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 9 उपचुनाव भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की रणनीति हुई सफल

राजाखेड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 9 उपचुनाव भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की रणनीति हुई सफल,,,

 

 

नगरपालिका उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजू दर्जी की हुई जीत, कांग्रेस के प्रत्याशी जीशान खान को 19 मतों से हराया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने राजाखेड़ा जाकर सभी कार्यकर्ताओं से एवं जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागवेद्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष से पूर्व मंडल अध्यक्ष से जानकारी ली और रणनीति तैयार की सभी से रूबरू होकर कहा कि हमें हर हालत में वार्ड नंबर 9 का चुनाव जीतना है सभी पदाधिकारीयों वह कार्यकर्ताओ ने नहीं भरकस मेहनत की और जीत उनके पाले में आई। हालांकि नगर पालिका राजाखेड़ा में बोर्ड कांग्रेस के पक्ष में है कांग्रेस ने भी भरकस मेहनत की दोनों कैंडिडेट के बीच मुकाबला फंसा और आखिरकार 19 मतों से राजू दर्जी ने जीत हासिल की। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 9 के वोटरों का धन्यवाद व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने सभी वार्ड नंबर 9 के वोटरों एवं कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!