माखन सिंह बने करणी सेना राजाखेड़ा तहसील उपाध्यक्ष।
राजाखेड़ा।देश के संगठन राजपूत करणी सेना ने राजाखेड़ा तहसील स्तर पर अपनी नई टीम का विस्तार करते हुए माखन सिंह को राजाखेड़ा तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति करणी सेना के तहसील अध्यक्ष रामसेवक सिंह जादौन द्वारा प्रदान की गई।माखन सिंह, निवासी राजाखेड़ा का कार्यकाल 23 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2026 तक निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में करणी सेना को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना,तहसील अध्यक्ष रामसेवक सिंह जादौन और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी ने माखन सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।संगठन का कहना है कि यदि कोई पदाधिकारी संगठन के विरुद्ध कार्य करता है,तो उसे पद से मुक्त कर दिया जाएगा।माखन सिंह की नियुक्ति से क्षेत्रीय युवाओं और करणी सेना कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा