यूथ फॉर नेशन संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,जिला और तहसील स्तर पर घोषणा।
धौलपुर।यूथ फॉर नेशन संगठन की जिला एवं राजाखेड़ा तहसील कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष देव पाराशर की अध्यक्षता में की गई।इस अवसर पर संगठन की भविष्य की कार्ययोजना एवं युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में जोड़ने की दिशा में व्यापक चर्चा भी हुई।घोषित कार्यकारिणी में ओमकांत पहलवान को सर्वसम्मति से जिला कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।वहीं,संगठन की मजबूती और कार्यों के संचालन हेतु भोला शर्मा को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।राजाखेड़ा तहसील स्तर पर भी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें नीतेश कुमार को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के लिए अरुण कुमार को तहसील मंत्री का दायित्व दिया गया है।कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान जिला अध्यक्ष देव पाराशर ने कहा कि युथ फॉर नेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का विकास करना, सामाजिक सरोकारों से उन्हें जोड़ना और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मर्यादा का पालन करते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का आह्वान किया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा