धौलपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन की नई नियुक्तियाँ

धौलपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन की नई नियुक्तियाँ

फौरन सिंह बने जिलाध्यक्ष,सोनू ठाकुर को मिला युवा मोर्चा का नेतृत्व।

 

राजाखेड़ा।किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने धौलपुर जिले में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कार्यालय से संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार फौरन सिंह को धौलपुर जिला अध्यक्ष और सोनू ठाकुर को भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इन नियुक्तियों के बाद जिलेभर में किसानों और युवाओं में उत्साह का माहौल है।विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।निर्दलीय वार्ड पार्षद राजेश तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पद पर फौरन सिंह तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर सोनू ठाकुर की नियुक्ति न केवल उनके संघर्ष,निष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है,बल्कि किसानों और युवाओं की उम्मीदों का प्रतीक भी है।मुझे विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।नियुक्ति मिलने पर फौरन सिंह और सोनू ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और जिले के किसानों एवं युवाओं की आवाज को बुलंद करने के साथ ही उनके हितों में कार्य करेंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी दीनदयाल सिंह, हरिबाबू वर्मा, हरेंद्र शर्मा,सुरेश निषाद, रामप्रकाश ठाकुर सहित किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!