22 सितंबर से अदानी पावर प्लांट में भू- विस्थापित मजदूर संघ की हड़ताल का ऐलान

चित्रलेखा‌ श्रीवास की रिपोर्ट

22 सितंबर से अदानी पावर प्लांट में भू- विस्थापित मजदूर संघ की हड़ताल का ऐलान

कोरबा //22 सितम्बर से अदानी पावर प्लांट में भू-विस्थापित मजदूर संघ की हड़ताल का ऐलान

कोरबा जिले के मड़वारानी में आज भू-विस्थापित मजदूर संघ (NFITU) की अहम बैठक हुई, जिसमें रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संघ के अध्यक्ष प्रवीण ओगरे, महासचिव धनाराम खाण्डे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
संघ ने प्रबंधन पर मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 22 सितम्बर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
मजदूर संघ की मुख्य मांगें
प्रत्येक कर्मचारी को 70,000 रुपए एक्सग्रेसिया बोनस दिया जाए।
कर्मचारियों को इंसेंटिव भुगतान किया जाए।
मृत कर्मचारियों के फाइनल सेटलमेंट और बीमा राशि का भुगतान।
ठेका मजदूरों सहित सभी को हर माह की 5 तारीख तक वेतन और वेतन पर्ची।
8 घंटे कार्य समय सुनिश्चित किया जाए, यूनिट 3 और 4 में 12 घंटे की शिफ्ट खत्म हो।
कैंटीन, वर्कर, वेलफेयर, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कमेटी का गठन।
संघ ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से कई बार पत्र देने के बावजूद किसी भी मांग पर चर्चा नहीं की गई। मजदूरों का कहना है कि जमीन, जल-जंगल और पर्यावरण गंवाने के बावजूद उन्हें बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
संघ ने प्रबंधन को 21 सितम्बर तक समाधान निकालने की चेतावनी दी है, अन्यथा 22 सितम्बर से काम बंद हड़ताल शुरू होगी।
इस संबंध में सूचना श्रम आयुक्त, कलेक्टर, एसपी, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत संबंधित अधिकारियों व नेताओं को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!