धौलपुर : पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त

बसेड़ी धौलपुर। 29/09/2025

धौलपुर : पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सचिन पायलट तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री पारीक साहब के निर्देशानुसार धौलपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में सत्येंद्र प्रधान की नियुक्ति की गई है।

सत्येंद्र प्रधान की नियुक्ति पर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी जताई और उन्हें बधाइयाँ दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने एक योग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य किया है।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!