चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मड़वारानी मंदिर से गमगाते ज्योति कलश के साथ निकली जवारा विसजर्न यात्रा
मड़वारानी//माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर मुख्य मंदिरों से नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर जवारा ज्योति कलश विसजर्न के साथ समाप्त हुआ। हजारों मनोकामनाएं ज्योति कलश यात्रा को हसदेव नदी झींका तथा कोरबा चांपा मार्ग में स्थित नीचे मड़वारानी सोन नदी में विसर्जन पांच किलोमीटर लंबी दूरी तय कर विसर्जन किया गया। पर्व के अंतिम दिन यज्ञ अनुष्ठान से देवी सिद्धीदात्री की पूजा एवं कन्या भोज की गई। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर जवारा कलश को लेकर ग्राम झींका के निकट हसदेव नदी में विसर्जन किया। पर्वत क्षेत्र देवी की जयकारा से गूंजती रही। अनुष्ठान में शामिल होने श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देवी के चरणों में मत्थाटेक कर श्रद्धालुओं ने पुण्यलाभ अर्जित किया।
माँ मड़वारानी सेवा समिति झींका मोहरा से संरक्षक मनहरण राठौर, अध्यक्ष कुलदीप कंवर,सहस राम कौशिक, संतोष कंवर,बजरंग राठौर, रघुनंदन कंवर,सुखदेव केवर्त, रामायण कंवर,ओमप्रकाश, चंद्रवंशी बैगा, सुरेन्द्र कंवर, लक्ष्मण कंवर, सहित अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।