तालाब में मिला महिला का शव चंपुआ के रजिया गांव में दर्दनाक घटना
चंपुआ: रजिया गांव में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रजिया गांव निवासी लक्ष्मण मुंडा की पत्नी कमली मुंडा शाम शौच के लिए तालाब की ओर गई थीं। इसी दौरान संभवत: उनका पैर फिसल गया और वे पानी में डूब गईं।
सुबह गांव के लोगों ने तालाब में एक महिला का साव तैरता हुआ देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी चंपुआ पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार सहित पूरा गांव सदमे में है।
चम्पूआ सर आबिद अंसारी R9 भारत के लिए