CM भजनलाल के पास होम सहित 8 तो दीया कुमारी के पास वित्त सहित 6 विभाग, राजस्थान में किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?
Rajasthan BJP: मंत्री परिषद को दिए जाने वाले विभागों के बंटवारे संबंधी सूची भाजपा सरकार ने जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रस्ताव पर राज्यपाल कलराज मिश्र के अनुमोदन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास गृह सहित 8 विभाग है. जबकि डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास वित्त सहित 6 विभाग होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्यपाल कलराज मिश्र को विभागों के बंटवारे संबंधी प्रस्ताव दिया गया था. जिसे राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रिपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है. राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
