भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर दिलायी गयी शपथ

Riport By-सुशील श्रीवास्तव

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय बलरामपुर में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गण को भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर दिलायी गयी शपथ।

“संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना “हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार,अभिव्यक्ति” आदि की शपथ दिलायी गई व संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों के को पढ़ा गया व उनको पालन करने हेतु अवगत कराया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया श्री राधारमण सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह व क्षेत्राधिकारी ट्रेफिक श्रीमती ज्योतिश्री द्वारा समस्त उपस्थित अधि0/कर्म0गण को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी । इसी क्रम मेंं जनपद के समस्त थाना/चौकी पर भी नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलायी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!