मधुबनी जिला के अंतर्गत अंधराठाढ़ी पुलिस प्रशासन को मिली शराब तस्करों की धरपकड़ में बड़ी सफलता
अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह में थाना क्षेत्र के अंधरा गांव निवासी अजय प्रधान और अशोक महतो। के घर पर छापेमारी कर 16 लीटर बीयर अजय प्रधान के घर और वही 13 लीटर शराब अशोक महतो के घर से बरामद हुए। गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष को सूचना मिला था। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सैनी ने अपने दल बल के साथ छापामारी किए और शराब बरामद किए।
वही दोनों अभियुक्त फरार थे। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया शराब तस्कर को शराब बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
उसके घर से बरामद शराब बनाने वाली सभी सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया है।