देवरिया
🚩 बेटियां बोझ नहीं, भविष्य हैं! 🚩
जो लोग आज भी बेटियों को ‘कमजोर’ समझने की भूल करते हैं या नारी शक्ति के सामर्थ्य को नहीं पहचानते, वे इस एक तस्वीर को गौर से देख लें।
एक ही फ्रेम में देवरिया की नारी शक्ति:
🔹 दिव्या मित्तल (जिलाधिकारी, देवरिया)
🔹 शालिनी श्रीवास्तव (BSA, देवरिया)
🔹 दिशा श्रीवास्तव (SDM, सलेमपुर)
🔹 अलका सिंह (तहसीलदार, सलेमपुर)
ये चारों अधिकारी भी किसी की बेटियां हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से आज पूरे जिले की कमान संभाली हुई है। यह तस्वीर गवाह है कि अगर बेटियों को पंख दिए जाएं, तो वे आसमान छूने का माद्दा रखती हैं।
बेटियों को पढ़ाओ, उन्हें खुद की पहचान बनाने दो!
दिलीप भारती की रिपोर्ट