पूर्व विधायक काली प्रसाद के होली मिलन में दिखा उत्साह”

पूर्व विधायक काली प्रसाद के होली मिलन में दिखा उत्साह

सलेमपुर, देवरिया में राज हृदय पैलेस पड़री गजराजा में पूर्व विधायक व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य काली प्रसाद के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सुनील सनेही ने होली गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
इस अवसर पर सज्जन मणि त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, चंचल मिश्र, उमाकांत पाण्डेय, रामजी सिंह, आदित्य सिंह, अतुल मिश्र, हिमांशु मिश्र, सुनील गुप्ता, अवधेश मद्धेशिया, बचन देव गोंड, विनोद ठठेरा और कन्हैया जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

संदीप कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!