17 करोड़ की लागत से नोनापार–सलेमपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया शिलान्यास
सलेमपुर, देवरिया।
deor
नोनापार–सलेमपुर वाया बरसीपर प्यासी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (7.77 किमी) कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। इस सड़क का निर्माण 1709.79 लाख रुपये (लगभग 17.09 करोड़) की लागत से कराया जाएगा।
कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी गौतम (राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश), सुरेंद्र चौरसिया (विधायक, रामपुर कारखाना) और शशांक मणि त्रिपाठी (सांसद, देवरिया) ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर जयनाथ कुशवाहा, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश मिश्रा, राजीव वर्मा, रोहित मिश्रा, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, अमरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह दादा, हरेराम यादव, संजय सिंह, विनोद ठठेरा, राजीव मिश्रा (मीडिया प्रभारी), राजेश सिंह मंटू, अजीत उपाध्याय, पुनीत पाठक, संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश धर दूबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संदीप कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट