सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर ने धुलकोट रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान जरुरतमंदों के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सदस्य सचिव महोदय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में आज दिनांक 06.02.2026 को सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर ने धूलकोट रोड निहालगंज थाने के पास स्थित आश्रय स्थल रेन बसेरे का निरीक्षण किया।

सचिव रेखा यादव द्वारा रैन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु मूलभूत सुविधाएं जैसे- कम्बल, रजाई, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पुरूष एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था के साथ शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया निरीक्षण दौरान रेन बसेरे में आए व्यक्तियों के लिए उपस्थित एंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें आने वाले व्यक्तियों की एंट्रियां चैक की तथा निरीक्षण दौरान पिछले निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की बारिकी से जांच की एवं सचिव द्वारा पर्दे भी लगाए जाने के निर्देश दिए थे उक्त आदेश की पालना में पर्दे भी लगे मिले निरीक्षण दौरान सचिव ने गद्दे रजाई ,तकियों की नियमित साफ सफाई के निर्देश प्रदान किए एवं निरीक्षण दौरान रसोईघर में तीन व्यक्ति भोजन कर रहे थे उक्त व्यक्तियों से सचिव ने जानकारी ली तो इचार्ज ने बताया कि केवल एक व्यक्ति हैं जो मजदूरी करता है एवं रेन बसेरे में रहता एवं खाना खाता है एवं अन्य दो व्यक्ति है जो केवल इंदरा रसोई में खाना खाने आए है सचिव द्वारा उन व्यक्तियों से रहने, खाने या मेडिकल समस्या की भी जानकारी ली एवं इसी प्रकार एक महिला जो रेन बसेरे में रहती है एवं वहीं खाना बनाती है एवं एक बालिका उपस्थित मिली जो वहां पढ़ाई करती है। सचिव द्वारा महिला से पूछा कि कितने लोगों का खाना बनाती हो तो महिला ने बताया कि सुबह-शाम 50-50 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है निरीक्षण दौरान 15 लोगो ने खाना खा लिया था साथ ही सचिव द्वारा पीने के पानी की जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आरओ के पानी के कैंपर प्रतिदिन भिजवाए जाते हैं एवं सचिव ने रसोईघर एवं टायलेटों का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, केयर टेकर इंवार्ज विशाला उपाध्याय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडोतिया उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर